ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।अवैध देसी शराब के साथ बौंसी पुलिस ने एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है। जबकि दो शराबी को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से हिरासत में लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर अंगारु गांव निवासी इंदर लैया के पुत्र कारू लैया को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि शराब के नशे में ट्रक चालक कोडरमा जिला के कोडरमा निवासी स्वर्गीय जगदीश
तिवारी के पुत्र मल्लू तिवारी और पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी स्वर्गीय जगरनाथ साह के पुत्र संजीव साह को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि, गिरफ्तार अवैध शराब विक्रेता को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। जबकि शराबी को आर्थिक जुर्माना हेतु बांका न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। विदित हो कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार जांच अभियान तेज कर दी गई है। जिसके तहत लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें