ग्राम समाचार,चांदन,बाँका। कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमता पंचायत अंतर्गत मालबथान गाँव के झुमरीया बरन के समीप एक बाइक चालक ने एक व्यक्ति को पिछे धक्का मार दिया जिससे बाइक चालक के साथ पैदल चल रहे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मालबथान के संथाली टोला निवासी हरिलाल सोरेन रविवार शाम 3:00 बजे के करीब मजदूरी कर पैदल घर आ रहा था।इसी क्रम बदासन गांव
के विकास यादव का पुत्र गौतम कुमार तेज रफ्तार में बाइक से घर लौट रहा था। जहां अनियंत्रित होकर बाइक चालक गोतम कुमार झुमरियाबरन के समीप पैदल चल रहे हरिलाल सोरेन को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी तेज थी कि दोनों बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज हेतु कटोरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें