Rewari News : किसान आंदोलन के चार महीने बीते, भारत बंद कर किसानो ने अपना विरोध जताया

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानो का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन को चार माह का समय हो चुका है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानो की और से 26 मार्च शुक्रवार को "भारत बंद" का आह्वान किया गया था किसानो का भारत बंद शुक्रवार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चला। रेवाड़ी में किसानो का भारत बंद बेअसर दिखाई दिया। रेवाड़ी और बावल के सभी बाजार दुकाने आदि सब हर रोज़ की भांति खुले रहे। किसानो के भारत बंद आह्वान के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहे। यहाँ धारा 144 लगाने के साथ 9 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात किये गए थे। हालाँकि किसान आंदोलन के कारण रोडवेज के बसे कुछ रूटों पर प्रभावित रही। जयपुर, दिल्ली व रोहतक जाने वाली बसों के रुट डायवर्ट किये गए थे। रेवाड़ी रोडवेज के जीएम अशोक कौशिक ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। 


राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर में कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर हाईवे-48 पर खंडोडा पुलिया के पास जाम लगा दिया सयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से भारत बंद को लेकर किसानों ने जाम लगाया। एनएच-48 स्थित खेड़ा बॉर्डर पर बीते 102 दिनों से किसानों के द्वारा हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी है किसानों केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून बिलो को वापिस की माँग को लेकर धरना दे रहे है हाइवे पर जाम होने से दोनों तरफ वाहनो की लम्बी कतार लगी हुई यात्रियों सहित वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगो को काभी परेशानी हुई वही लगातार काफी दिनों से चल रहे आंदोलन से स्थानीय लोगो सहित ट्रासपोर्ट व्यपारियो में काभी आक्रोश है इनका कहना सरकार के मदद से यह सब चल रहा है लोग अपनी राजनीति चमका रहे है किसान आंदोलन के नाम पर वही वाहन चालक व किसानों के बीच नोकझोक भी हुई। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें