ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि 23 मार्च 2021 को बिहार विधानसभा में बिहार सशस्त्र पुलिस विधेयक पारित करने के क्रम में विपक्षियों को पर हमला बर्बरता पूर्वक पुलिस द्वारा लात घुसा से पिटवा ने एवं महंगाई बेरोजगारी के विरुद्ध एवं किसानों का सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कानून के खिलाफ माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव के
आवाहन पर 26 मार्च को बिहार बंद का आवाहन किया गया था। जिसमें भारत के किसानों के द्वारा भारत बंद का समय निर्धारित किया गया था। जिसके आलोक में आज 26 मार्च को चांदन प्रखंड के कटोरिया देवघर रोड पर आरजेडी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा घंटों सड़क जाम किया गया। जिससे घंटों आवागमन प्रभावित रहा इस बीच वाहन पर बैठे सवारियों में काफी कठिनाई कि सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहन
चालकों एवं आरजेडी कार्यकर्ता के साथ कुछ छन तक तुतु, मेंमें, की संभावना उत्पन्न हो गई। जिसे देखते हुए चांदन प्रखंड के वीडियो दुर्गाशंकर एवं चांन्दन थाना पुलिस दल बल के पहल पर सड़क पर हो रहे हंगामे को शांति बहाल करते हुए सड़क पर से जाम हटाया गया। इसी बीच आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने सरकार एवं पुलिस बल के द्वारा विधानसभा में किए गए विपक्षियों पर हमला एवं बर्बरता की
आलोचना किया गया। तथा एक घंटे सड़क जाम कर सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए जमकर विरोध किया इस मौके पर आरजेडी के गोविंद यादव आशुतोष कृपा मूर्ति, शिव शंकर शर्मा, मुखिया सुरेश यादव, तुलसी रजक, पंकज यादव, गेना लाल यादव, आशीष रोबिन हुड इत्यादि के साथ दर्जनों आरजेडी कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें