-आग लगने से दो झोपड़ी जलकर राख, एक के मकान की दीवार हुई क्षतिग्रस्त
- आग लगने से गांव में मची भगदड़, ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
आग लगने पर जले घर के बाहर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों की जुटी भीड़ |
ग्राम समाचार,भागलपुर।अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में खाना बनाते समय गैस लीकेज के बाद दो झोपड़ी के घर आग लग गई। घर में बैठे लोगों ने किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई। देखते ही देखते पूरे झोपड़ी को आग ने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर पानी व बालू डालकर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के वार्ड 9 में शुक्रवार को एक महिला घर में खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस लीकेज होने से आग लग गई। इस हादसे में प्रकाश यादव व राम यादव के झोपड़ी का घर जलकर राख हो गया। वही पड़ोस के पिंकू यादव के दीवार क्षतिग्रस्त हो गया है। आग लगते ही झोपड़ी में रह रहे लोग किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
आग लगने के बाद घर मे जल कर बिखड़ा हुआ सामान |
इधर आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में भगदड़ मच गई। शोरगुल होने पर पड़ोसियों ने देखा तो हिम्मत जुटा कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई। तबतक ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझा दिया गया था। लेकिन आग लगने के कारण कमरों में पड़ा सारा सामान जल गया।
अभी नुकसान के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली। हालांकि इस हादसे में करीब ढाई लाख से अधिक की संपत्ति की नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित प्रकाश यादव ने बताया कि इस हादसे में करीब घर मे रखा कपड़ा बर्तन, खाने का अनाज सहित बीस हजार नकदी जल गया। करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया। वही राम यादव ने बताया कि एक लाख दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने सीओ से बात कर मुआवजे की मांग की है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें