ग्राम समाचार, चांदन, बांका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड क्षेत्र वासियों को इन दिनों इस ठंड के कारण एक से एक घटना होती जा रही है। जनवरी महीना शुरू होते ही सीतलहरी हवा की ठंड से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। ठंड कहर ने बच्चे, बूढ़े,
जवान सभी को हिला कर रख दिया है। रोजमर्रा काम करने वाले मजदूर की लाली पढ़ती नजर आ रही है। लेकिन बाजार, शहरों में ठंड से बचने के लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक अलाव व्यवस्था नहीं की गई। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी इकट्ठा कर आग तापने को विवश है, ठंड से बचने के कारण चांदन प्रखंड क्षेत्र के ही घोघा डाबर निवासी महिला कविता देवी, पति अनेश्वर यादव, उम्र लगभग 32 वर्ष ठंड से बचने के लिए आग
ताप रही थी। आग तापने के क्रम में आग की चिंगारी से अचानक साड़ी में आग पकड़ जाने से बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में परिजनों द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज कर रहे डॉक्टर अजहर आलम ने बताया कि, महिला का शरीर लगभग 80% झुलस गया है। इसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद ए एन एम प्रेमबदा कुमारी के द्वारा इलाज किया गया।
उमाकांत पोद्दार, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें