Bhagalpur news:मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती


ग्राम समाचार, भागलपुर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं लौह महिला के नाम से विख्यात इंदिरा गाँधी की जयंती विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। उपस्थित काँग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पूण्य स्मरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भागलपुर के विधायक सह बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि पूरा मुल्क इंदिरा का ऋणी है। क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत को दुनिया के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने भारत के गरीबी हटाओ का नारा बुलंद कर देश को कृषि उत्पाद के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। गुटनिरपेक्ष देशों के नेता के रूप में उन्होंने भारत की तटस्थ रहकर दुनिया में भारत की एक सतत् भूमिका प्रतिपादित किया। भारत के संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द को जोड़कर दुनिया में भारत को एक धर्मनिरपेक्ष छवि प्रस्तुत किया, अंत में उन्होंने देश की एकता और अखण्ड की रक्षा हेतु अपने प्राण की आहूति दे दी। श्रीमति गांधी हमेशा हमे प्रेरणा देकर देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनंद ने कहा कि श्रीमति गाँधी ने अपने कार्यकाल में भारत को दुनिया के विकसित देशों के समक्ष लाकर किया। खाद्यान्न एवं सामरिक मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाया। तत्कालिक पश्चिमी पाकिस्तान को परास्त कर दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश के रूप में एक नए राष्ट्र का निर्माण कराया। उनसे सतत् प्रेरणा मिलती रहेगी जो देश को हमेशा एक नई दिशा देती रहेगी। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमति कोमल सृष्टि ने कहा कि इंदिरा जी महिला शक्ति की प्रतीक थी, जिन्होंने महिलाओं को देश की राजनीति में अग्रीम पंक्तियों में लाया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डा0 आनंद कुमार झा बल्लों ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से देश में कई मिशाल कायम किया एवं भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाया। वार्ड पार्षद सह महानगर अध्यक्ष संजय सिन्हा ने उनकी किर्ति एवं कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर अभय आनंद, संजय कुमार सिन्हा, सोईन अंसारी, रविन्द्रनाथ यादव, सुनंदा रक्षित, सरवर कुरैशी, सौरभ पारीक, विवेक जैन, गौरव जैन, शालू मलिक, रवि हरि इत्यादि अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें