Bhagalpur News:शिक्षिका के निधन पर शोक


ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड के ग्राम पंचायत मुरहन जमीन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फकीराचक के पूर्व प्रभारी सरल स्वभाव, मृदुभाषी प्रमिला देवी का निधन मायागंज अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान हो गया। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। यह खबर मिलते ही पंचायत एवं प्रखंड के सभी शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिजन बताया कि उन्हें लीवर से संबंधित परेशानियां थी। जिसके कारण आज सुबह करीब 4:00 बजे उनका निधन हो गया। जैसे ही इसकी जानकारी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव वीर शिवाजी को प्राप्त हुई तो उन्होंने इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार को दी। जानकारी मिलते ही पूरण कुमार ने दुख व्यक्त किया।‌ प्रखंड संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सहसंयोजक पंकज कुमार सिंह, नंदकिशोर भारती, मिथिलेश कुमार मिथुन उनके हर सुख-दुख में साथ रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह, अस्पताल पहुंचे। रास्ते में उनके प्राथमिक शरीर का दर्शन कर नम आंखों से नमन किये। उनके पति भाई ज्ञानी पंडित उनके पुत्र, पुत्री को इस अपार दुःख पर धैर्य एवं साहस बनाए रखने का आग्रह किए। सभी ईश्वर से कामना करते हैं प्रभु उनके चीर आत्मा को अपने शरण में लें तथा यह अपार दुःख सहने की उनके पूरे परिवार को भगवान शक्ति प्रदान करें। उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान मुरहन पहुंच गया है। 

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें