ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित महर्षि मेंही धाम मनियारपुर आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक महाधिवेशन का शुभारंभ शनिवार से हो गया। महाधिवेशन की शुरुआत प्रधानाचार्य चतुरानंद जी महाराज के द्वारा की गई। इस दौरान देशभर के साधु संत एवं श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पाड़ा। सुबह के कार्यक्रम में स्तुति पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद आरती का कार्यक्रम किया गया। द्वितीय पाली में भी स्तुति पाठ एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश भर से आए श्रद्धालुओं एवं भक्तों के हुजूम ने संतों की वाणी को सुना। देश के विभिन्न प्रांतों से आए साधु संतों के द्वारा भी प्रवचन का कार्यक्रम किया
गया। संतमत के अनुयायियों को कई संदेश दिए गए। आश्रम परिसर में देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले साधू संतमत के अनुयाई के रहने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। गौशाला के समीप बड़ा चौका रसोईघर के चूल्हे की विधिवत पूजा अर्चना आचार्य चतुरानंद जी महाराज के द्वारा करने के बाद यहां भोजन बनाने की शुरुआत की गई। आश्रम परिसर में साधु-संतों और संतमत के अनुयायियों के अलग-अलग रसोई की व्यवस्था की गई है। यहां प्रतिदिन एक रसोई में 40 से 50 हजार लोगों के भोजन बनाने की व्यवस्था है। इसके लिए अलग-अलग लोगों को दायित्व सौंप दिया गया है। खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा सहित अन्य जगहों से स्वयंसेवक श्रद्धालु भोजन परोस कर खिलाने का काम और बनाने का भी काम कर रहे हैं।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें