Godda News: सर्वाधिक विभूषण से नवाजे गए हैं महाकवि विद्यापति- राज पालीवार



ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  "विश्व के इतिहास में अगर किसी कवि को सबसे अधिक उपाधियों से विभूषित किया गया है तो वो हैं स्वनाम धन्य मैथिली महाकवि विद्यापति"। उक्त आशय की बात रविवार को स्थानीय विद्यापति भवन में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित "विद्यापति स्मृति पर्व समारोह" के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री झारखंड सरकार राज पलिवार ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि संताल परगना और परगना के अंतर्गत गोड्डा की धरती बौद्धिक रूप से बहुत समृद्ध है। सँयुक्त बिहार में देवघर और गोड्डा की धरती ने पंडित बिनोदानंद झा एवं पंडित भागवत झा आज़ाद के रूप में दो मुख्यमंत्री दिए हैं। समारोह का उद्घाटन श्री पलिवार ने दीप प्रज्वलन के पश्चात महाकवि विद्यापति जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया।

परिषद द्वारा अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से माला, अंगवस्त्र एवं मिथिला पाग से से हुआ। समारोह की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष परमानंद चौधरी ने तथा संचालन सुरजीत झा ने किया। स्वागत संबोधन राजेश झा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव पवन कुमार झा ने किया। इसके अलावा समारोह को परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रो. श्यामा कांत झा, संस्थापक सदस्य सर्वजीत झा "अंतेवासी",  युवा समाजसेवी सौरभ परासर उर्फ बच्चू झा एवं डॉ. संजुला झा ने संबोधित करते हुए विद्यापति जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान गायक कौशल किशोर मिश्रा एवं अपराजिता रॉय द्वारा विद्यापति रचित गीतों की खूबसूरत प्रस्तुति ने खूब समा  बांधा। आलोक कुमार ने नाल पर तथा रमेश हलधर ने गिटार पर खूब संगत किया। समारोह के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाज से चुनकर आए जनप्रतिनिधियों में से मोतिया पंचायत के मुखिया अशोक चौधरी, डुमरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तिलक झा, अमलो पंचायत के मुखिया रघुनंदन मिश्र उर्फ राघव मिश्रा, लखनपहाडी पंचायत की मुखिया अल्पना मिश्रा, मछिया सिमरडा पंचायत के उपमुखिया आनंद वत्स उर्फ सोनल ठाकुर तथा मोतिया के पंचायत समिति सदस्य नितेश झा को माला, अंगवस्त्र एवं पाग से संम्मानित किया गया। इस अवसर पर नन्द किशोर झा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील झा, महासचिव योगेश चन्द्र झा, परिषद के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार झा, ऋत्विक राज, ज्ञानेंद्र मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, हेमकांत ठाकुर, शिशिर झा, विदुकर झा, नर्मदेश्वर झा, वंशीधर मिश्रा, अनंत कुमार झा,  मालिक झा, विनय कुमार ठाकुर, राकेश रोशन झा, शोभा कांत ठाकुर, आशुतोष झा, अखिल कुमार झा, वार्ड पार्षद गुणानंद झा, सजन कुमार झा, संबल कुमार ठाकुर, मनीष झा, शैलेन्द्र झा, नरेंद्र कुमार मिश्रा, अश्विनी कुमार बबलू, उमेश शर्मा, निखिल कुमार झा, जनार्दन राय, मिथिलेश कुमार झा, हिमांशु शेखर झा, रमन कुमार झा,  कांत शुक्ला,  दिलीप कुमार झा, मृत्युंजय झा, अमित प्रियदर्शी, नंद किशोर मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद झा, राजा सिंह, प्रदीप कुमार झा, प्रभु झा, महानंद झा, निशा देवी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

सुरजीत झा:- 

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें