Bhagalpur news:महिला जो करने का संकल्प लेती है उसे करती है पूरा - मालती रवा रॉय




ग्राम समाचार, भागलपुर। महिलाओं के प्रति नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार काफी समर्पित है। जिसका नतीजा आज हम सभी के सामने दिख रहा है। एक तरफ जहां वनवासी समाज से द्रोपदी मुर्मू जी को देश के शीर्ष पद पर ले जाने का कार्य किया गया। वहीं दूसरी ओर अंतिम व्यक्ति की परिकल्पना को साकार करते हुए उज्ज्वला योजना, घर-घर शौचालय, आवास योजना,महिलाओं के हित में ही हो रहा है। दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार होते हम सभी लोग देख पा रहे हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय मोर्चा कार्यक्रम के पूर्व गुरुवार को भागलपुर के गौशाला में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम के दौरान शिरकत करने आई तूफानगंज विधायक सह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मालती रवा रॉय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में हम लोग चाहकर भी कई काम नहीं कर सकते हैं। क्योंकि वहां अपनी विचारधारा की सरकार नहीं है। इसलिए हम सभी लोग अपनी पार्टी को हर जगह मजबूत करें ताकि अपना संकल्प सिद्धि तक ले जाने में सफल हो सकें। वहीं वो कहीं कि कोरोना काल में हमारी सरकार ने जिस प्रकार से कार्य की है यह और द्वितीय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ कायनात काजी ने कहा कि महिला अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक है। आज संगठन हो या सरकार हर जगह महिला अपनी भूमिका निभा रही है। साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान सोशल मीडिया का महत्व विषय का जिक्र करते हुए तस्वीर का तरीका, हैज टैग आदि विषयों पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। अपने अध्यक्षीय भाषण और धन्यवाद ज्ञापन के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि माला तभी बनती है जब एक एक पुष्प धागा में समाहित होता है। इस माला में मैं भी एक पुष्प मात्र ही हूं। असली धागा तो संगठन है जो हम सभी को एक सूत्र में पिरोए हुए हैं। आज जो भी कार्यक्रम सफल हो पाता है वह भागलपुर भाजपा के मातृशक्ति के अथक मेहनत का प्रतिफल है। इस दौरान कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने भी संबोधित किया और इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक योजना रचना पर प्रकाश डाला, इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष अभय बर्मन ने भी संबोधित किया। दूसरी ओर तिलकामांझी के एक होटल में जीविका सेविका सहायिका आदि लोगों के साथ भी कार्यक्रम आयोजित की गई और अंत में कसौधन वैश्य पंचायत में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थी के साथ भी जनसंवाद किया गया। तत्पश्चात आनंद राम ढनढानियां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की गई। जिसमें पार्षद विदु बाला सिंह, दीपिका कुमारी, शिवानी देवी, खुशबू कुमारी, प्रीति कुमारी, संध्या गुप्ता, बबीता देवी, पंकज दास, गोविंद बनर्जी, अशोक पटेल, अभिषेक कुमार सहित अन्य पार्षद  भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक ओम भास्कर थे, संचालन जिला महामंत्री अनामिका ठाकुर कर रही थी। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरवंश मनुष्य मनीष सिंह, अभय वर्मन, प्रीति शेखर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, जिला मंत्री प्रणव दास, अर्पिता नारायण, कुंदन कुमारी, प्रेमलता शर्मा, हेलन देवी, प्रीति प्रसाद, पूजा तिवारी, रूपा सहा, मधुमाला दास ,करिश्मा पाण्डेय, कविता देवी, सुनीता सिंह, रेखा देवी, अनीता देवी, पिंकी बागोरिया, रजनी सिन्हा, रीता गुप्ता, संगीता सिन्हा, अनीता सिन्हा, रेखा ,कमलेश झा, प्यारे हिंद, कुणाल कुमार, अर्णव सिंघानिया, शशि मोदी, श्यामल मिश्रा, संजय हरि, चंदन पांडे ,राजकिशोर गुप्ता, मनोज हरि, संदीप शर्मा, अरुण भगत, जयजीत दत्ता. मधुबाला सिंह, बबीता कुमारी,खुशबू कुमारी, प्रीति देवी, दीपिका मोदी ,अशोक सिन्हा, अभिषेक कुमार ,पंकज दास आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें