ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के डेम रोड में बाइक अनियंत्रित होने से एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार बांका आनंद कॉलोनी निवासी सागर कुमार चांदन डैम जा रहे थे। इसी क्रम में डेम रोड में ही उनका बाइक अनियंत्रित हो
गया। जिसकी वजह से सड़क किनारे वह गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक को बांका सदर अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां पर जख्मी युवक ने बताया कि, किसी जरूरी कार्य हेतु चांदन डैम जा रहे थे। इसी बीच दुर्घटना घट गई। चिकित्सक ने जख्मी युवक को खतरे से बाहर बताया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें