Bounsi News: ऑटो से गिरकर 2 महिला गंभीर रूप से जख्मी, किया गया रेफर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गोलहट्टी मुख्य मार्ग स्थित पावड़ा फुल समीप शुक्रवार को ऑटो सवार दो महिला ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार गोलहट्टी गांव निवासी 65 वर्षीय रेखा देवी एवं कुड़रो गांव निवासी 35 वर्षीय जुगनी देवी ऑटो से बौंसी बाजार आ रही थी। उनके साथ अन्य सवारी भी ऑटो में मौजूद थे। इसी बीच पवड़ा पुल से नीचे उतरने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित हो 



गया और 12 फीट गड्ढे में जा गिरा। घटना में दोनों महिला को गंभीर चोट आई। जबकि अन्य लोग भी जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा दोनों महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए दोनों महिलाओं को भागलपुर रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य जख्मी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में ही किया गया। बताया गया कि, ऑटो नयागांव निवासी सुभाष मंडल का है। जो घटनास्थल से ऑटो छोड़कर फरार हो गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें