Pathargama News: विधिक सेवा सशक्तिकरण सह विकास मेला आयोजित किया गया





ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में विधिक सेवा शसक्तीकरण सह विकास मेला का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शिव पाल सिंह गोड्डा कोर्ट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय सबके लिए सुलभ है| अन्य तमाम न्यायिक प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि अगर इसमें किसी भी प्रकार की समस्याओं को लेकर अगर कोई व्यक्ति न्याय पाने से वंचित हो रहा हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से आवेदन देकर न्याय पा सकता है| पैनल अधिवक्ता अनंत नारायण दुबे, आमोद ठाकुर, सुधीर पाठक और रंजू कुमारी ने भी विधि से संबंधित कानूनों की जानकारियां दी| विधिक सेवा सशक्तिकरण कार्यक्रम के उपरांत जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शिवपाल सिंह के द्वारा विकास मेला में मौजूद लाभुकों के बीच विभिन्न किस्म के परिसंपत्ति का वितरण किया गया| मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार, अंचलाधिकारी संतोष बैठा, प्रखंड कार्यकारी समिति प्रधान ललिता देवी, थाना प्रभारी बलिराम रावत, सहायक अवर निरीक्षक राजेश पांडेय,, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिहर प्रसाद, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सावित्री देवी, प्रखंड प्रधान सहायक जयप्रकाश नारायण, पीएलबी ज्योति मुर्मू, चंपा कुमारी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे|

अमन कुमार:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें