ग्राम समाचार, पाकुड़। बकरीद पर्व के मद्दे नज़र पाकुड़ पुलिस चोकस है। सजगता व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम भ्रमण मार्च पास्ट कर शांति का संदेश दिया। जिला प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि कोविड 19 के संभावित मद्दे नजर पर्व की खुशियां घर पर रह कर पूरा करें। कही भी भीड़ भाड़ ना करे।सरकार द्वारा गाइड लाइन का पालन करें। बकरीद पर्व आपसी भाई चारा और शांति सौहाद्र का पर्व है। इसे कायम रखे नगर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया पुलिस की हर गतिविधी पर नजर है। असमाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। सुरक्षा के दृष्टि से हर चौक चौराहे पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी।
ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें