ग्राम समाचार,चांदन,बांका। थाना क्षेत्र आनंदपुर ओपी भैरोगंज के सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित ओपी के समीप एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में स०अ०नी० सुनील कुमार पुलिस बल के सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया।जिसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा सख्ती से बाइक
चालकों को रोक रोक कर हेलमेट डिक्की लाइसेंस इंश्योरेंस इत्यादि की जांच की गई। जांच क्रम में गड़बड़ी पाए जाने पर बाइक,चार पाहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। एवं राजस्व वसूली हेतु चालान काटा गया। तथा बाइक संबंधित कागजात हेतु जांच किया गया जांच क्रम में कानून का उल्लंघन करने वाले बाइक को कब्जे में लिया गया। जिससे बाइक चालकों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें