Bounsi News: आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

डीएम के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए 2 साल की कन्याओं का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में सेविका सहायिका के साथ पंचायतों से अपनी अपनी कन्याओं का आधार कार्ड बनवाने लोगों की भीड़ शनिवार को उमड़ पड़ी। अप्रत्याशित भीड़ को देखकर बाल विकास परियोजना कार्यालय का दरवाजा बंद कर अंदर से 

आधार कार्ड बनाने का कार्य आरंभ किया गया। हालांकि इस दौरान करोना को लेकर किसी भी तरह के एहतियात बरतने का कार्य नहीं किया गया। अत्यधिक भीड़ के बावजूद लोगों ने ना तो सामाजिक दूरी का पालन किया और ना ही मास्क का प्रयोग किया है। मालूम हो कि, डीएम के द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि, मास्क लगाने के लिए सख्ती बरतने का कार्य किया जाए। इसके बावजूद भी बाल विकास परियोजना कार्यालय में बगैर मास्क के उमड़ी भीड़ डीएम के साथ-साथ सरकार के निर्देशों को भी अंगूठा दिखाने का काम कर रही है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें