Bounsi News: जाने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में

ग्राम समाचार बौंसी बांका। 

बिहार सरकार ने बाल कन्या विवाह रोकने के लिए प्रमुख पहल के रूप में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार एक बालिका के जन्म पर 5000, 10000 इंटर स्कूल परीक्षा (अविवाहित) के पूरा होने के बाद और 25000 स्नातक डिग्री उत्तीर्ण करने पर प्रदान करेंगी। 1 साल की उम्र में बिहार सरकार बालिका के अभिभावक को 1000 की दूसरी किस्त प्रदान करेगी । इस राशि के लिए प्रत्येक 1 वर्षीय बच्चे को 

आधार संख्या से जोड़ा जाना चाहिए। बालिका का टीकाकरण पूरा होने के बाद ₹2000 की अंतिम किस्त भी अभिभावक को दे दी जाएगी। यह प्रोत्साहन पूर्ण टीकाकरण और आधार संबंध के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेंगे और उस को बढ़ावा भी देगी। जब कोई लड़की इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करती है तो, उसे प्रोत्साहन के रूप में ₹10000 मिलेंगे लेकिन इस राशि का लाभ उठाने के लिए एक शर्त है कि लड़की अविवाहित होनी चाहिए। वही स्नातक डिग्री उत्तीर्ण करने पर ₹25000 प्रोत्साहन का लाभ भी लड़कियों शादीशुदा या अल्लाह दोनों उठा सकती है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें