Bounsi News: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र के सिराँय गांव में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार रामटहल मंडल की नातिन ने शुक्रवार देर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि, छात्रा बचपन से ही अपने नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। ग्रामीणों की माने तो, छात्रा की रणगांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है 

कि, घरेलू विवाद की वजह से लड़की ने आत्महत्या की है। छात्रा ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा भी दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के पिता निरंजन साह अपने घर सुल्तानगंज से घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद आनन-फानन में लड़की का दाह संस्कार करने का प्रयास किया जा रहा था। परंतु इस घटना की जानकारी बौंसी पुलिस को मिलते ही, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि, मामले में थाना में यूडी केस दर्ज की गई है। साथ ही घटना की छानबीन भी की जा रही है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें