Rewari News : BJP रेवाड़ी मंडल की और से स्टेचु ऑफ यूनिटी समेत आधा दर्जन दर्शनीय स्थलों के लिए बस रवाना हुई

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को राष्ट्र को समर्पित संदेश के साथ लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची 591 फीट (182 मीटर) ऊंची प्रतिमा की दर्शन यात्रा के लिए बस रवाना की गई. भाजपा रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में आज कोसली विधायक और जिला अध्यक्ष भाजपा की मौजूदगी में रवाना हुई. यह बस यात्रा नई अनाज मंडी रेवाड़ी से माउंट आबू, मां अंबा देवी, अक्षरधाम मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, साबरमती आश्रम होती हुई स्टेचू ऑफ यूनिटी तक जाएगी। 



भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला ने कहा कि आज बहुत ही अच्छा दिन है कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का जन्मदिन भी मनाया जा रहा है और बस यात्रा को भी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है. भाजपा मंडल की और से भविष्य में अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के दर्शनों के लिए भी बस यात्रा शुरू की जाएगी. वहीं इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया. इसके अलावा कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया. भाजपा समर्थको ने विधायक लक्ष्मण सिंह को 62 वे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया. 


भाजपा जिलाध्यक्ष हुक्म चंद यादव ने कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल ने खंड खंड अखंड भारत का संदेश देते हुए देश की सभी रियासतों को मिलाकर एक सूत्र में पिरोने का काम किया था उसी संदेश के साथ भाजपा की ओर से यह बस यात्रा लौह पुरुष की सबसे ऊंची प्रतिमा के दर्शनों के लिए बस यात्रा का टूर लेकर जा रही है. मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की ओर से की गई पहल सराहनीय है. इस यात्रा का शुभारंभ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बस को झंडी दिखाकर और जिला अध्यक्ष बीजेपी जिलाध्यक्ष हुक्म चंद यादव ने नारियल फोड़कर बस को रवाना किया। बस में भाजपा जिलाध्यक्ष हुक्म चंद यादव और मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला समेत 44 के करीब पार्टी के कार्यकर्ता चार दिन के टूर पर रवाना हुए.


Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें