ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने गुरुवार को जिला कांग्रेस भवन के परिसर में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून लाकर किसानों को बर्बाद कर दिया है। किसान कानून के विरोध कर रहे हैं तो सरकार उन्हें देशद्रोही बात रही है। जबतक कृषि बिल वापस नहीं किया जाता, कांग्रेस किसानों के पक्ष में आंदोलन करती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सदानंद सिंह ने माना कि कांग्रेस कमजोर हुई है। गांवों में कांग्रेस की खास घटी है। पहली बार पार्टी के बिहार प्रभारी जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस अवसर पर मदन मोहन झा, विधायक अजित शर्मा, पूर्व विधायक सदानंद सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, आनंद माधव आदि ने भी सभा को संबोधित किया। किसान सत्याग्रह पदयात्रा के दौरान भक्त चरण दास ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि बिल वापस लेना होगा। रेलवे, बैंक जैसे बड़े प्रतिष्ठन को केंद सरकार बेचने पर तुली है। कांग्रेस की इस यात्रा को बिहार के 27 जिलों में किया गया है। सभी जिलों में किसानों का समर्थन मिल रहा है। भागलपुर जिले में मक्का, आम, केला का उत्पादन ज्यादा होता है, लेकिन यहां फैक्ट्री नहीं है। बुनकर हतास हैं। उनका बिजली बिल अभीतक सरकार ने माफ नहीं किया है। भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी को कमजोर किया है। चुनाव के समय टिकट मांगने वालों की भीड़ लगी रहती है, जिन्हें टिकट नहीं मिलता, वे पार्टी के विरोध में कार्य करने लगते हैं। कार्यकर्ताओं को मुद्दे की राजनीति करनी चाहिए। वरीय नेता सदानंद सिंह ने भी माना कि पार्टी कमजोर हुई है। गांवों में भी पार्टी का जनाधार कमजोर हुआ।
Bhagalpur News:कृषि बिल की वापसी तक कांग्रेस किसानों के पक्ष में करती रहेगी आंदोलन – भक्त चरण दास

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें