Bhagalpur News:श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत घर घर किया गया सम्पर्क


ग्राम समाचार, भागलपुर। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत गुरुवार को बरारी उपनगर के संतनगर पहाड़ी बाबा सेवा बस्ती में घर घर सम्पर्क किया गया। बहुत मुश्किल से जीवन यापन करने वाली महिलाओं ने श्रद्धा से अपना समर्पण किया। इस दौरान डॉ प्रीति शेखर ने लोगों को इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि देश में कई ऐसे दानवीर हैं जो स्वयं अपने सहयोग से राम मंदिर का निर्माण करवा सकते हैं, लेकिन यह अभियान सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए एक सुअवसर लेकर आया है। इस दौरान बरारी के अभियान प्रमुख राजीव सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में सभी लोग होकर निधि समर्पण कर रहे हैं। इस दौरान धनंजय  घोष, राजीव तिवारी, अशोक  सरकार, असीम पाल, अमरजीत, महेश प्रसाद  सिंह, बिनोद राम, अनिता सिन्हा समेत संपर्क टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें