ग्राम समाचार, भागलपुर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, रेडक्रॉस सोसाईटी, जिला शाखा भागलपुर द्वारा डीआरडीए परिसर में शुक्रवार को 6 दिव्यांगों के बीच व्हील चेयर, श्रवण यंत्र आदि का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अन्नु कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, भास्कर प्रियदर्शी शामिल रहे। व्हील चेयर पाने वाले मो० शारुख अंसारी, मो० सजाद हुसैन, सूरज कुमार, अरविंद कुमार, शिव शर्मा, आदि को उनके द्वारा जिलाधिकारी के यहाँ दिये गये आवेदन एवं प्रमाण पत्र के जाँचोपरान्त व्हील चेयर, श्रवण यंत्र आदि जिलाधिकारी के आदेशानुसार वितरण किया गया। इस वितरण में लोकल लेवल कमिटी की सदस्य सुनिता कुमारी, डा० अमित कुमार, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Bhagalpur news:दिव्यांगों के बीच व्हील चेयर और श्रवण यंत्र का वितरण

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें