Bhagalpur News:महिला हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
ग्राम समाचार, भागलपुर। एसएसपी निताशा गुड़िया ने रविवार को बताया कि बाथ थाना क्षेत्र में बीते 15 जनवरी को एक महिला के हत्या मामले में दो प्राथमिक अभियुक्तों गौरव कुमार एवं मिथलेश कुमार दोनों पे. झाको साह, साकिन उचागाँव, थाना बाथ को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि बाथ थाना क्षेत्र में करहरिया से कस्टिकरी जाने वाली सडक के मालतेधडा त्रिमुहान पर एक 23 वर्षीय युवती की बीते 15 जनवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जिसकी पहचान बेबी कुमारी, पे. सकलदेव मंडल, साकिन काजीकोलैया, थाना खरीक के रूप में कि गयी। जिसके संदर्भ में मृतका के पिता सकलदेव मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर चार नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध बाथ थाना में दर्ज किया गया था। उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू थानाध्यक्ष बाथ को निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष बाथ के द्वारा तकनिकी एवं परंपरागत अनुसंधान के आधार साक्ष्य संकलित कर कांड के दो प्राथमिकी अभियुक्तों गौरव कुमार एवं मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें