ग्राम समाचार, चांदन, बांका। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के चांदन प्रखंड के आशूढा़ पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार सुमन के द्वारा धान अधिप्राप्ति की स्वीकृति नहीं मिल पाने के कारण इस्तीफा प्रखंड विकास पदाधिकारी चांदन तथा सहकारिता पदाधिकारी चंदन राजीव रंजन को इस्तीफा सौंपा जिसे इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। ज्ञात हो कि पैक्स अध्यक्ष के द्वारा अपने मनमानी ढंग से काम कर रही थी। जिसे जांच
उपरांत धान अधिप्राप्ति की स्वीकृति नहीं मिली। क्योंकि पैक्स किसी अध्यक्ष की जागीर नहीं, किसानों के लिए होती है। पैक्स एक सहकारिता सोसाइटी एवं किसानों को लाभ देने के लिए बनाई गई है। जो भी पैक्स अध्यक्ष सहकारिता सोसायटी को अपनी दायित्व का पालन नहीं करने वाले अध्यक्षों को पैक्स निरस्त की जा सकती है कानून तोर कर इस्तीफा देना मुख्य आधार है। ज्ञात हो कि पैक्स कोई राजनीतिक पार्टी की अड्डा नहीं है सिर्फ किसान एवं सोसाइटी हित के लिए बनाई गई है। इधर पैक्स चुनाव ज्यों-ज्यों सामने आ रही है , त्यों त्यों पैक्स अभ्यर्थी अपने मतदाताओं किसानों को रिझाने में जुट गए हैं।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें