Godda News: video- बोरियो विधायक ललमटिया में शहीद सिद्धो कान्हू के प्रतिमा को माल्यार्पण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया

ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। ललमटिया सिद्धो कान्हू चौक में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। 

इस अवसर पर बोरियो विधायक लोबिन हेंम्ब्रम के द्वारा सबसे पहले आदिवासी समाज के महान विभूति अमर शहीद सिद्धो-कान्हू के प्रतिमा पर पुजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया।

वहीं लोगों ने महानपुरूषों को नमन किया। क्षेत्र के लोगों में 9 अगस्त रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं वैश्विक महामारी को देखते हुए विश्व आदिवासी दिवस को विशेष उत्साहित के साथ नहीं मना सके। कोरोना महामारी को देखते हुए वीर सहीद सिद्धू कान्हू के प्रतिमा पर नमन करते हुए विश्व आदिवासी दिवस को याद किया गया। इस मौके पर सोनालाल मरांडी,जोगन मुर्मू,पटवारी सोरेन,घनश्याम मरांडी,सागर हाँसदा, साहेबराम मुर्मू, राम हाँसदा, संतोष सोरेन, विनोद मुर्मू,विनोद मरांडी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें