Pakur News: महेशपुर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 5 सुत्री मांगो को लेकर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी सेंगेल अभियान के बेनर तले सदस्यों ने अपनी 5 सुत्री मांगो को लेकर रविवार को प्रखंड के शहरग्राम चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तथा राज्य पाल द्रोपदी मुर्मू का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी सेंगेल अभियान के जिला संयोजक सनातन हेम्ब्रम के नेतृत्व में किया गया। इस पुतला दहन कर सेंगेल अभियान के सदस्यों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया। सदस्यों ने राज्य सरकार से मांग किया है की अंग्रेजो के खिलाफ संताल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिद्धो कान्हू मुर्मू की वंसज रामेश्वर मुर्मू की हत्या का सीबीआई जांच का अब तक आदेश क्यों नहीं दिया। सरना धर्म कोड का अनुसंसा भारत सरकार को अब तक क्यों नहीं किया गया, झारखंडी डोमिसाइल 1932 लागू नहीं किया जाना, और बीजेपी द्वारा लागू 1985 ही अब तक चालू है, संथाली को झारखंड की राज्यभाषा बनाने का,शहीद सिद्धो कान्हू मुर्मू और शहीद बिरसा मुंडा के वंशजों के लिए 2 ट्रस्ट गठन कर प्रत्येक ट्रस्ट को 100 करोड़ रुपए नहीं देने को लेकर सवाल की है। मौके पर सतन मुर्मू, लखन बास्की, बाबू धन मुर्मू, ,सुशांति किस्कु महिला, बुद्धिनाथ टूडू, कामेश्वर हांसदा, स्टेनशीला हेम्ब्रम, मुनि मुर्मू, रीता हेम्ब्रम, मुनि किस्कु समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे।


ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर



Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें