ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। ललमटिया सिद्धो कान्हू चौक के प्रतिमा के समक्ष आदिवासी सेगेंंल अभियान के बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
9 अगस्त 2020 विश्व आदिवासी दिवस को आदिवासी सेगेंल अभियान भारत के पांच प्रदेश झारखंड,बिहार,बंगाल,उड़ीसा और असम में संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं इसी मौके पर प्रमुख पांच मांगों के लिए जगह-जगह पर धरना प्रदर्शन जुलूस व पुतला दहन कर झारखंड सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका।
9 अगस्त को पूरे विश्व में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है तो वही आदिवासी सेगेंल अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर निम्न पांच मांगे इस प्रकार है ....
पहला- अंग्रेज के खिलाफ संथाल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिद्धू कान्हू मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू के हत्या की सीबीआई जांच का अब तक तक आदेश क्यों नहीं दिया गया ?
दूसरा- सरना धर्म कोड का का अनुशंसा भारत सरकार को अब तक क्यों नहीं किया गया ?
तीसरी - झारखंड डोमिसाइल 1932 क्यों लागू नहीं किया गया क्यों बीजेपी द्वारा 1950 से अब तक चालू तक चालू अब तक चालू तक चालू है ?
चौथा- मांगे संथाली को झारखंड की राजभाषा बनाने के मामले पर चुप क्यों हैं ?
पांचवा- मांग शहीद शिव मुर्मू और शहीद बिरसा मुंडा के वंशजों के लिए दो ट्रस्ट गठन कर प्रत्येक ट्रस्ट को एक सौ करोड़ रुपए देने के मामले पर चुप क्यों है ?
मौके पर सोनोती किस्कू,मुन्ना सोरेन लुइस
हाँसदा,जीतू मुर्मू,रीता हाँसदा आदि मौजूद रहे।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें