Dhoraiya News: सड़क जाम होने से लोगों को हो रही काफी परेशानी

 ग्राम समाचार,धोरैया।  कई दिनों से सड़क जाम  रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन काफी लंबा जाम  लग जाता  है।विगत कुछ दिनों से  कोतवाली से सनहोला मार्ग  पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता है। 


इस वजह से पिछले कई दिनों से  भारी वाहन बुरी तरह सड़को पर  जहां तहां कतारबद्ध दिख जाएंगे। लगातार हो रही बारिश की वजह से गाड़ियां सड़कों पर फंस भी रही है। इस परेशानी से निकलने का प्रशासन  को भी  कोई  रास्ता नहीं  दिख रहा है  वही  धनकुंड थाना की पुलिस  दिनभर परेशान  रहने  के  बाद भी इस जाम  की समस्या  से  निजात नहीं  दिला पा रहे  हैं। जाम  के  वजह से  गाड़ी  वाले  के  साथ  साथ  स्थानीय  लोगों  को भी  काफी  परेशानी  हो  रही हैं। जाम  के  कारण  लोगों को काफी परेशानी  झेलना  पड़ा रहा हैं। वही  कल सुबह से शाम तक जाम के कारण ट्रैफिक बुरी  तरह  प्रभावित  रहा। वाहनों  का रोड पर लंबा जाम अभी  भी लगा हुआ है।

रुकसाना खातून, ग्राम समाचार संवाददाता, धनकुण्ड

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें