GoddaNews: जिले आए कुल 1693 प्रवासी मजदूर में से 686 को भेजा गया होम क्वारंटाइन में तथा रेड जोन से आए 1007 को जिला क्वारंटाइन केन्द्रो में- उपायुक्त गोड्डा





ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- समीपवर्ती राज्यों एवं जिलों से कुल 1693 प्रवासी मजदूरों को घर लाने के लिए जिला प्रशासन ने बस  सुविधा प्रदान कर गोड्डा लाया  एवं जिसे लाकर गोड्डा कॉलेज गोड्डा एवं कृषि महाविद्यालय गोड्डा में स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन हेतु उनके घर भेजा गया तथा जो रेड जोन वाले राज्यो से आने वाले लोगों को जिला के क्वारंटाइन केन्द्रों में भेजा गया।
वेलकम टू होम थीम से जिला प्रशासन ने किया स्वागत:-
गोड्डा जिले के लिए 1693 प्रवासी श्रमिक गोड्डा कॉलेज गोड्डा पहुंचे पहुंचे। सभी श्रमिकों का *वेलकम टू होम* के साथ जिला प्रशासन के द्वारा स्वागत किया। उपायुक्त किरण पासी के दिशा निर्देश पर, उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता ऋतुराज,अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा संजय पीएम कुजूर ,उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विवेक सुमन, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अनिल टूडू ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजीव मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी जय प्रकाश मेहरा, जिला खनन पदाधिकारी मेधलाल टुडू , श्रम अधीक्षक डॉ0 नरेंद्र कुमार, प्रोबेशन ऑफिसर विजय कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा ,अंचलाधिकारी  प्रदीप शुक्ला, एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों की अगुवाई में सभी श्रमिकों का भव्य स्वागत किया गया।
होम क्वारंटाइन में सामाजिक दूरी का करें पालन:-
सिविल सर्जन गोड्डा  शिव प्रसाद मिश्रा के निर्देशानुसार  मेडिकल टीम के द्वारा सभी श्रमिकों का  मेडिकल जांच किया गया । मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घरों के लिए वाहन से रवाना किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हेतु 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह भी दी गई।
श्रमिकों के एंड्राइड मोबाइल फोन में कराया गया आरोग्य सेतु एप्प इंस्टॉल:-
जिन श्रमिकों के पास एंड्राइड मोबाइल था  उनके एंड्राइड मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड कराया गया। आरोग्य सेतु एप्प से स्वास्थ्य जानकारी हासिल करते रहेंगे।
श्रमिको को दिया गया सूखा राशन ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो:-
श्रमिकों के रवानगी से पूर्व उन्हें खाद्य सामग्री का एक पैकेट भी प्रदान किया गया ताकि तत्कालीन उन्हें खाद्यान्न हेतु किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए।
सभी श्रमिक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जांच में सहयोग किया:-
गोड्डा कॉलेज गोड्डा , कृषि महाविद्यालय गोड्डा में सभी श्रमिक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपना अपना जांच कराए। सभी के हाथों पर होम क्वारंटाइन का मुहर लगाया गया। थर्मल स्कैनर से श्रमिकों का तापमान की जांच की गई।
अदानी पॉवर (झारखंड) लिमिटेड,  जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की मदद से  सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है।
गोड्डा  पहुंच भावुक हुए श्रमिक, सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद:-
जब सभी श्रमिक गोड्डा जिला में कदम रखे सभी भावुक हो उठे और एक स्वर में कहा मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए बोला कि आप सबों ने सद्प्रयास कर हमलोगों को घर परिवार तक पहुचाने का कार्य किया। श्रमिकों को भेजते समय उन्हें होम क्वॉरेंटाइन रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।उनकी मंगल स्वास्थ्य की कामना जिला प्रशासन द्वारा किया गया। 
मौके पर ,स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, नीति आयोग के कोषांग प्रभारी संतोष कुमार, जेएसएलपीएस के कर्मी,श्रम विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर टिंकू कुमार , रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यगण व अन्य उपस्थित थे।                                                       
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें