ग्राम समाचार बौंसी,बांका।
गोड्डा से चलकर नई दिल्ली साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस भारतीय जनता पार्टी गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के अथक प्रयास से गुरुवार को एक नई ट्रेन का शुभारंभ हुआ। मौके पर वर्चुअल संवाद के माध्यम से रेल मंत्री पीयूष गोयल व निशिकांत दुबे ने इस साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी
दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन का भव्य स्वागत मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राजू सिंह, देवाशीष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक कुमार भाजपा मीडिया प्रभारी निर्मल झा मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें