Rohtak News :: रोहतक में आम आदमी पार्टी की तिरंगा रैली में भाग लेने के लिए रेवाड़ी से रवाना हुए सैकड़ो कार्यकर्ता

रोहतक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी हरियाणा ने केन्द्रीय भाजपा सरकार ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरा। आम आदमी पार्टी रेवाड़ी जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश रघुनाथपुरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ये मांग करती है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का तुरंत प्रभाव से इस्तीफे हो ओर साथ मे कुछ ओर भी मुख्य मांगें है जो इस प्रकार है:-


• ज्ञानेश कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए 

• एकतरफ़ा फैसलों को असंवैधानिक घोषित किया जाए ओर ज्ञानेश कुमार द्वारा दूसरे चुनाव आयुक्तों की सहमति या जानकारी के बिना कथित तौर पर अकेले लिए गए फैसलों को असंवैधानिक और ग़ैर-क़ानूनी घोषित किया जाए।

• मूल फॉर्म-6 को तुरंत बहाल करना: एसआईआर की प्रक्रिया से पहले चुनाव आयोग द्वारा बदले गए मूल 'फॉर्म-6' को तुरंत बहाल किया जाए ।

• हटाए गए मतदाताओं के नाम जोड़ा जिए: मतदाता सूची से जिन मतदाताओं के नाम कथित तौर पर ग़लत तरीक़े से हटाए गए हैं, उन्हें वापस जोडा जाए ।

• 13 करोड़ नाम हटाने की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की जाए : देशभर की मतदाता सूचियों से करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने के मामले की हाई-लेवल (उच्चस्तरीय) न्यायिक जांच कराई जाए।

• आधिकारिक कर्तव्य उल्लंघन का मुक़दमा: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के अन्य संबंधित अधिकारियों के ख़िलाफ़ "जानबूझकर आधिकारिक कर्तव्य का उल्लंघन" करने के आरोप में मुक़दमा चलाया जाए.



आज रोहतक में रेवाड़ी आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के साथ एडवोकेट मुकेश रघुनाथपुरा, ओ .बी . सी .जिला अध्यक्ष कृष्ण यादव, सुबेदार करण सिंह यादव, माया यादव ,मुकेश सोनी व अन्य साथी आम आदमी पार्टी तिरंगा में सामिल रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें