Rohtak News :: रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली: राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के सामने रेवाड़ी भाजपा का भव्य शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई दमदार उपस्थिति


हरियाणा दिवस के अवसर पर रोहतक की पावन धरा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली में पूरे प्रदेश से जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी, भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित संगठन के तमाम शीर्ष पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहे। मंच से शीर्ष नेतृत्व ने विपक्ष के भ्रामक प्रचार, झूठे प्रपंचों और नकारात्मक राजनीति पर जोरदार प्रहार करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकासपरक कार्यशैली के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।


इस विशाल रैली में रेवाड़ी जिला भाजपा इकाई की गरिमामय और अनुशासित उपस्थिति विशेष रूप से पूरे कार्यक्रम के केंद्र बिंदु में रही। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली तथा जिले के तीनों विधायकों लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और अनिल यादव की संयुक्त अगुवाई में रेवाड़ी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला रोहतक पहुंचा। जिला प्रभारी डॉ. मदन गोयल जी रैली की व्यवस्थाओं को लेकर पूरे समय सक्रिय रहे और लगातार संपर्क में रहकर प्रत्येक व्यवस्था की जानकारी लेते रहे। उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं समन्वय से रैली की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया गया।


डॉ. वंदना पोपली के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के आवागमन, सुगम यात्रा और व्यवस्थित योजना का प्रबंधन इतना सटीक रहा कि रेवाड़ी से पहुंचे कार्यकर्ताओं के जोश, गगनभेदी नारों और अभूतपूर्व एकजुटता ने मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। पूरे अनुशासन और अपार ऊर्जा के साथ पहुंचे रेवाड़ी के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण हरियाणा में संगठन की अजेय ताकत और जमीनी पकड़ को मजबूती से रेखांकित करते हुए रैली पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ दी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें