ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष (समतुल्य कैबिनेट मंत्री) डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने भारतीय जनता पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की इस यात्रा में शामिल होने की घोषणा को अत्यंत हास्यप्रद करार दिया है। डॉ. हिमांशु ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र बचाने के नाम पर ढोंग करने के बजाय भ्रष्टाचार और वोट चोरी को रोकने के खिलाफ पदयात्रा निकालनी चाहिए। डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने डबल इंजन सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई गंभीर सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर के बहुचर्चित सृजन घोटाले पर आखिर चुप क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू के 21 साल के शासनकाल में केवल घोटालों और लूट का बोलबाला रहा है। डस्टबिन घोटाला, शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर धांधली, स्टेटमेंट घोटाला और विभिन्न विकास योजनाओं में मची खुली लूट इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, लेकिन इस पर सरकार पूरी तरह मौन साधे बैठी है। पूर्व अध्यक्ष ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में अपराध आज चरम सीमा पर पहुंच चुका है। सरकार और पुलिस प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक हो चुके हैं। आज सूबे के थानों का बाजारीकरण हो गया है, जहां आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डॉ. हिमांशु ने भागलपुर और अंग प्रदेश के विकास की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा भागलपुर में रेल मंडल कार्यालय का बाकायदा शिलान्यास किया गया था, लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी इसे क्यों नहीं बनने दिया गया? उन्होंने आगे कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में घाटोली और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसे रोकने में सरकार नाकाम रही है। युवाओं को रोजगार कब मिलेगा और बिहार में लागू दोहरी शिक्षा नीति पर रोक कब लगाई जाएगी, इसका जवाब सरकार को देना होगा। डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इन सभी जनविरोधी नीतियों और अनसुलझे सवालों को लेकर वे बहुत जल्द सीधे जनता के बीच जाएंगे। जनता को जागरूक कर केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ एक बड़ा और व्यापक जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
Bhagalpur News;भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ करेंगे जन आंदोलन: डॉ चक्रपाणि हिमांशु

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें