Rewari News :: व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के अंतर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में एसडीडी सीएम ईईई जीएसएसएस, मसानी में रेवाड़ी विधानसभा स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन

मसानी (रेवाड़ी)। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के अंतर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में एसडीडी सीएम ईईई जीएसएसएस, मसानी में रेवाड़ी विधानसभा स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण, मतदान का महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग की भूमिका तथा लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी समझ और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 टीमों का चयन किया गया।




इस अवसर पर निर्वाचन नायब तहसीलदार श्री हसन मोहम्मद ने कहा कि निर्वाचन संबंधी जागरूकता केवल मतदान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पूरी जानकारी होनी चाहिए। विद्यार्थी अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता के प्रभावी संदेशवाहक बन सकते हैं।




निर्वाचन कानूनगो श्री अजय यादव ने कहा कि जागरूक युवा ही मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार मतदान के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय की प्राचार्या एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता सचदेवा ने कहा कि निर्वाचन साक्षरता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ होना आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में जागरूकता, तार्किक सोच और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भागीदारी की। आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति उनकी समझ को भी मजबूत किया।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें