दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ विभिन्न संगठनों में आक्रोश. राष्ट्रीय चैनल पर डिबेट में यादव समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोशित सर्व समाज के लोग. रेवाड़ी में संगठनों ने बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की मांग की.
रेवाड़ी में सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं सर्व समाज के तत्वाधान में स्थानीय मेरिका बैंकेट हाल समाज एकता, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द को और मजबूत बनाए रखने के लिए सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब यह है कि 3 नवंबर को प्रो संगीत रागी ने एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर डिबेट में अहीर जाति पर बेहुदी टिप्पणी करके समाज में ठीक सोच रखने वाले नागरिकों को आहत कर दिया।
जिसके लिए आर के श्योराण, रामेश्वर जांगरा, भगत सिंह संभ्रिया, राजेंद्र सैन, हेमंत ग्रोवर, देवेंद्र तिवाड़ी, पी के गुप्ता, मनोज यादव की अध्यक्ष मंडली बनाई गई। समाज के विभिन्न संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों ने एक स्वर में संगीत रागी की टिप्पणी की निंदा की और इसे समाज को तोड़ने वाली टिप्पणी बताया। रेवाड़ी में इस तरह की पहली सभा में एक नई सोच का संचार किया।
सभा ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया और शासन प्रशासन से मांग की संगीत रागी एवं चित्रा त्रिपाठी के खिलाफ उचित एवं उपयुक्त बी एन एस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। अगर मुकदमा दर्ज नहीं किया तो 21 नवंबर को नेहरू पार्क रेवाड़ी में इकट्ठा होकर सचिवालय तक रोष स्वरूप प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। सभा में मंच का संचालन कैलाश चंद ने किया। सभा की शुरुआत में कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने प्रस्ताव रखा कि हरगिज समाज को तोड़ने वाली विघटनकारी ताकतों के खिलाफ जोरदार आंदोलन गठित किया जाए यह प्रस्ताव पारित किया गया।
उन्होंने राजनीतिक विश्लेषक प्रो. संगीत रागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। लोगों का कहना था कि सार्वजनिक मंचों और राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों के माध्यम से श्रीकृष्ण और यादव समुदाय पर की गई अमर्यादित टिप्पणियों ने करोड़ों सनातन धर्मियों व अहीर समाज के गौरव को ठेस पहुंचाई है। वहीं कुछ वक्ताओं ने इसे आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर बीजेपी और आरएसएस का एजेंडा बताया.
सभा में मुख्य रूप से रमेश ठेकदार, सुरेश कुमार, नवल सिंह जांगू एडवोकेट, ईश्वर सिंह, रामोतार, प्रताप सिंह, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, भागेश देवी वाइस प्रेसिडेंट बार एसोशिएशन रेवाड़ी, सचिन भूरथैला, राजकुमार जलवा, अजय सिंह, सुरेंद्र रोहिला, करतार सैन, सुरेश कुमार, कुलदीप सिंह, बुधराम पवार, परवीन कुमार पार्षद, हेमंत ग्रोवर, पी के गुप्ता राजेंद्र सैन, लालसिंह यादव सुरेंद्र यादव, दीपक अरोड़ा, संदीप पूर्व सरपंच, हरिओम रिटायर्ड मुख्याध्यापक, काशीराम आचार्य, मनोज यादव रिटायर्ड ईओ इत्यादि में अपने विचार रखे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें