Rewari News :: नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल ने बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया

रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल की ओर से स्वयं फील्ड में उतरकर पार्षदगण एवं नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ रेवाड़ी बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। 


इस दौरान शहर के मुख्य बाजार मोती चौक तथा गोकल गेट आदि स्थानों पर जाकर प्रत्येक दुकानदार को समझाया गया कि वे अपनी दुकान का सामान निर्धारित सीमा के अंदर रखें और सड़क व बाजार में अतिक्रमण न करें ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। 


चेयरपर्सन विनीता पीपल ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर अपने रेवाड़ी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में अपना सहयोग दें।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें