रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के उपलक्ष में अनेक गतिविधियां आयोजित की गई.
विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियां करवाई गई. जिसमें स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भर चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मिकी माउस के झूले पर उछल कूद कर अपनी खुशी जाहिर की.
वहीं अन्य विद्यार्थियों ने नॉन फायर कुकिंग की स्वादिष्ट फूड की स्टाल लगाकर सभी के मुंह में पानी ला दिया. कुछ अन्य विद्यार्थियों ने क्रोशिया से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया.
इस मौके पर बच्चों द्वारा नृत्य एवं गायन भी प्रस्तुत किए गए. शिक्षकों की ओर से बच्चों को उपहार देकर उनकी खुशियों में चार चांद लगा दिए.
स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पिंकी तंवर ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के प्रति उनके प्रेम व उनके अधिकारों के बारे में बताया तथा अपनी ओर से सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी.






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें