Rewari News :: राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुग्राम स्थित विशालगढ़ का भ्रमण किया

रेवाड़ी शहर के राज इंटरनेशनल स्कूल ने तीन नवंबर को कक्षा पहली, दूसरी और तीसरी के बच्चों लिए गुरुग्राम स्थित विशालगढ़ की यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में छात्रों ने ऊँट की सवारी और सांस्कृतिक प्रदर्शनों सहित अनेक गतिविधियों का आनंद लिया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों में टीमवर्क, जिज्ञासा और बाहरी भ्रमण में सहयोग को बढ़ावा देना था।



छात्रों ने इस यात्रा में नए अनुभव प्राप्त किए और मौज -मस्ती के साथ ग्रामीण संस्कृति का लुफ्त उठाया। स्कूल शिक्षकों ने भी इस यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस यात्रा के दौरान, छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे झूले, मैजिक शो, कठपुतली नाच, जिपलाइन ,टॉय ट्रेन आदि का आनंद लिया। 


इस दौरान छात्रों ने अपने उत्साह और भागीदारी के साथ -साथ अनुशासन का पालन किया और सबके हृदय में एक अनूठी छाप छोड़ी। स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कार भी प्रभावित होते हैं इसलिए इस प्रकार के भ्रमण का आयोजन प्रतिवर्ष होता रहता है और भविष्य में भी होता रहेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें