हरियाणा के बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स रेवाड़ी पहुंचे. ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपाल अभियान के रेवाड़ी जिला प्रभारी कुलदीप वत्स बोले भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त. कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला.
रेवाड़ी जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित विशेष पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और हरियाणा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रेवाड़ी जिले के नवनियुक्त प्रभारी एवं बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स पहुंचे और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आम जनता को एकजुट करना समय की मांग है। कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार स्वयं लोकतंत्र की हत्या कर रही है. सरकार में रहते हुए उसे इस तरह के अभियान चलाने की क्या जरूरत है. अभियान आंदोलन आदि तो विपक्ष का काम होता है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस चौपाल का उद्देश्य जनता के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार केवल खोखले दावों तक सीमित रह गई है और धरातल पर आमजन की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर रेवाड़ी पहुंचने पर विधायक कुलदीप वत्स का फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया. प्रभारी कुलदीप वत्स ने कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए दिल्ली की रामलीला मैदान रैली को सफल बताया तथा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.
विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व मंत्री जगदीश यादव तथा सुभाष छावड़ी आदि वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है जिसका जनता आगामी चुनावों में करारा जवाब देगी। नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। पूर्व मंत्री जगदीश यादव और जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर रमेश ठेकेदार, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत गौड़,दीवान सिंह चौहान, महेंद्र छाबड़ा, मंजीत जैलदार सहित अन्य कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें