जेजेपी यानी जननायक जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर 06 दिसंबर 2026 को जिला महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रैली की तैयारियों को लेकर रेवाड़ी जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रुद्राक्ष होटल में की गई। जिसमें रेवाड़ी टीम द्वारा जिला प्रभारी का फूल माला और पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया. यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा के निर्देशानुसार बुलाई गई है। बैठक में रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला, हल्का और प्रकोष्ठ स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में जिला के प्रभारी कर्नल एस.एस. राठी जी एवं राजेश सैनी जी मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहें। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और संगठन को मजबूत करने को लेकर मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिमन्यु राव ने जिला रेवाड़ी के सभी सम्मानित साथियों से अपील की है कि सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, हल्का एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अपने-अपने साथियों सहित आगामी बैठक में मौजूद रहे ।
कर्नल राठी और राजेश सैनी ने कहा कि 06 दिसंबर की रैली पार्टी के लिए ऐतिहासिक होगी और रेवाड़ी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हर बूथ, हर गांव और हर वार्ड तक पार्टी का संदेश पहुंचाना होगा। सभी कार्यकर्ता साथी और हर जनमानस तक हमें यह संदेश पहुंचाना है। इन्होंने कहा किसान आज पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चौटाला जी का कार्यकाल याद कर रहे हैं किसानों को अनाज मंडी में लंबी-लंबी लाइनों में परेशान नहीं होना पड़ता था और फसल का मुआवजा एमएसपी के साथ 48 घंटे में उनके अकाउंट में आ जाता था।इस अवसर पर भूप सिंह रसियावास, बिमला चौधरी, भीम सिंह पत्रकार, धर्मपाल देशवाल, जगदीश प्राणपुरा, सुमन शर्मा, एडवोकेट रामअवतार कोसली ,उपेंद्र महलावत बावल, सत्येंद्र यादव कोसली, मनोज सरपंच हल्का अध्यक्ष रेवाड़ी, लविंदर सिंह यादव, विपिन माजरा, संदीप खोरी, ज्योति सागवान, सन्नी ततारपुर, आजाद पटेल,भूपेन्द्र शेखपुर,राजू चौधरी बावल, रणबीर मास्टर बालावास, भरत नम्बरदार, देवीराम प्रधान,मंगल सिंह, मीरा देवी,रमन यादव, योगेश पटेल, कमलेश डाबला, महेंद छिल्लर, कैप्टन पूर्ण सिंह चौहान, रणजीत नंबरदार बावल, सोनू जांगीड़, रिंकु सिंह आदि उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें