Rewari News :: पंजाबी भवन के तीसरी बार निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए सचिन मलिक तथा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम की घोषणा की गई

पंजाबी भवन रेवाड़ी के चुनाव जिला रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जोशी की देखरेख में विधिवत संपन्न हुए। एडवोकेट सचिन मलिक लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि उनकी पूरी 21 सदस्यीय कार्यकारिणी भी निर्विरोध चुनी गई। चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जोशी ने नई टीम की घोषणा की. 



समाज के प्रवक्ता नवीन अदलखा ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से संस्था की बागडोर संभाल रहे सचिन मलिक के खिलाफ इस बार भी किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। लंबे कार्यकाल के बावजूद किसी भी पद पर विरोधी उम्मीदवार का सामने न आना उनके नेतृत्व के प्रति समाज के अटूट विश्वास का उल्लेखनीय उदाहरण बनकर सामने आया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पंजाबी भवन में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, पंजाबी समाज महिला मंच की पदाधिकारियों, समाज के प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने पंजाबी भवन पहुंचकर सचिन मलिक और उनकी पूरी टीम को दिल से बधाई दी। 


उपस्थित लोगों ने कहा कि सचिन मलिक ने अपनी मिलनसार कार्यशैली, निस्वार्थ सेवा और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच से केवल पंजाबी समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाई है। वे किसी एक वर्ग तक सीमित न रहकर सर्वसमाज के विकास, सामाजिक एकता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। यही कारण है कि हर वर्ग के लोग उन्हें स्नेह और सम्मान देते हैं। 


चुनाव परिणाम के अनुसार एडवोकेट सचिन मलिक प्रधान, नरेंद्र बतरा उपप्रधान, नरेश कालरा महासचिव, पीयूष अरोड़ा सहसचिव तथा रवि ठकराल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में चंद्रशेखर अरोड़ा, वेद प्रकाश कथूरिया, भीम गुलाटी, संजय बतरा, दुर्गेश अरोड़ा, सुभाष चुघ, मनीष चांदना, पवन धमीजा, नरेश गुलयानी, श्याम सुंदर चुघ, ललित सतीजा, राजेश अदलखा, डॉ. मनीष तनेजा, उज्जवल हँडूजा, संजय गेरा तथा अनिल मखीजा निर्विरोध चुने गए। 


सचिन मलिक के नेतृत्व में निःशुल्क बुक बैंक, वैवाहिक परिचय सम्मेलन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित कार्यक्रम तथा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए ‘लाडली कन्यादान योजना’ जैसी अनेक जनकल्याणकारी पहल की गई हैं। इस अवसर पर सचिन मलिक ने भावुक होते हुए कहा, “समाज ने लगातार तीसरी बार मुझे जो विश्वास और सम्मान दिया है, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। मेरे लिए समाज सेवा किसी जाति या वर्ग तक सीमित नहीं है। 


पंजाबी भवन को सेवा, संस्कार और सहयोग का केंद्र बनाना हमारा संकल्प है। यह सम्मान मेरी पूरी टीम, पूर्व साथियों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि समाज ने जो प्यार दिया है, उसका ऋण और अधिक सेवा करके चुकाने का प्रयास करूंगा। 


समाज के प्रेस प्रवक्ता डॉ नवीन अदलखा ने बताया कि नई कार्यकारिणी के साथ सामाजिक सेवा और विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। लगातार 9 वर्षों की प्रधानगी के बाद तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचन को उपस्थित लोगों ने सचिन मलिक के प्रति समाज के विश्वास, सम्मान और उनके सेवा कार्यों की स्वीकार्यता का प्रतीक बताया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें