गुरुग्राम यातायात पुलिस रेलवे गेट नंबर LC-4C / सुल्तानपुर गांव के पास (गढ़ी हरसरू से फरुखनगर रेलवे लाइन) को दिनांक 03.11.2026 से 06.11.2026 तक 4 दिन बंद रखने के संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी सभी वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि:
1. रेलवे फाटक संख्या-4 (LC-04) जो गुड़गांव-फरुखनगर रोड पर सुल्तानपुर गांव के पास स्थित है, उसकी सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है और सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
2. इस कारण रेलवे विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाना तय किया गया है। सड़क के साथ-साथ रेल की पटरी की मरम्मत भी की जाएगी।
3. मरम्मत कार्य *दिनांक 03.11.2026 सुबह 08:00 बजे से लेकर दिनांक 06.11.2026 तक* चलेगा।
4. इस दौरान यह रेलवे फाटक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
*वैकल्पिक मार्ग:-*
*जो वाहन चालक गुरुग्राम के रास्ते फरुखनगर, झज्जर की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का प्रयोग करेंगे।*
*जो वाहन चालक झज्जर फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक झज्जर बाईपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे।*
*जो वाहन चालक पटौदी झज्जर KMP फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर जाना चाहते है वे KMP फ्लाईओवर से पटौदी पचगांव के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे।*
*फर्रूखनगर से गुरुग्राम की ओर जाने वाले अनाज मंडी फर्रूखनगर से होते हुए वजीरपुर के रस्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे।*
*फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालक बादली (दिल्ली) के रास्ते गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं।*
*रोहतक- झज्जर से गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक बादली के रास्ते गुरुग्राम जाएंगे।*
*अनुरोध:* उपरोक्त फाटक से गुजरने वाले सभी वाहन चालक कृपया वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जा सके। असुविधा के लिए खेद है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें