Rewari News :: रेजांगला शौर्य दिवस समारोह 18 नवंबर को होगा वीर नारियों के साथ मेधावी बालिकाएं भी होंगी सम्मानित

रेवाड़ी- रेजांगला शौर्य दिवस की 64वीं वर्षगांठ पर स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर बुधवार 18 नवंबर को होने वाले भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। हर वर्ष की भांति प्रातः 9 बजे वैदिक आश्रम की टीम महात्मा यश देव के सानिध्य में वैदिक रीति से हवन के माध्यम से अमर शहीदों का स्मरण करेगी। प्रातः 10 बजे युद्ध स्मारक पर सार्वजनिक पुष्पांजलि का क्रम शुरू हो जाएगा। 28 आइटीबीपी बटालियन की टुकड़ी सलामी गार्ड पेश करेगी। देश भक्ति के गीत 'ए मेरे वतन के लोगो,जरा आंख में भर लो पानी ' सदाबहार गीत से मुख्य आयोजन शहीद परिवार सम्मान का शुभारंभ होगा। इलाके की वीर नारियों के मुख्य आतिथ्य एवं रेजांगला युद्ध के जीवित जांबाज सेना मेडल निहाल सिंह, कप्तान रामचंद्र, हवलदार गजे सिंह और 1971 युद्ध के हीरो महावीर चक्र विजेता चमन सिंह यादव गेस्ट ऑफ़ ऑनर के साथ स्वरांजलि का क्रम शुरू होगा।


कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व कर्नल ऑफ दी रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल सत्यवीर यादव, जनप्रतिनिधि के तौर पर स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, प्रशासन की तरफ से जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन ब्रिज किशोर, आइटीबीपी कमांडेंट अखिल जैन, रॉयल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के निदेशक नंबरदार विजय चौहान को अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

 अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के सौजन्य से रेजांगला शौर्य समिति व रेजांगला ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में महासभा के संरक्षक डॉ अशोक यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर करतार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सरपंच सुरेंद्र पाल एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर कुमार यादव, राव धर्मपाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव (सेनि) आई ए एस, रेजांगला ट्रस्ट चेयरमैन कर्नल रणबीर सिंह यादव, ट्रस्टी ब्रिगेडियर देवेंद्र यादव सेना मेडल, समिति अध्यक्ष राव संजय सिंह मंचासीन अति विशिष्ट अतिथि होंगे। 


महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीवान सिंह यादव एडवोकेट, महामंत्री जगमोहन यादव, प्रदेश महिला अध्यक्ष सरपंच श्रीमती स्नेह लता तथा जिला अध्यक्ष नितिन यादव एडवोकेट की टीम शहीद परिवारों से संपर्क, भोजन व्यवस्था, सम्मान सामग्री, पंडाल एवं बैठने की व्यवस्था का कार्य भार संभाल रहे हैं। टीम रेजांगला, युद्ध स्मारक की सजावट, समय से पूर्व आने वालों का जलपान, रेजांगला शौर्य साहित्य वितरण की व्यवस्था में जुटी है। समिति के संस्थापक महासचिव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने यह जानकारी देते हुए रहस्योद्घाटन किया कि समिति अध्यक्ष की तरफ से हर वर्ष 18 नवंबर को जन्मी दो मेधावी बालिकाओं को दस दस हजार रुपए की श्रीमती रश्मि यादव छात्रवृत्ति इस बार गांव बवाना गुर्जर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली की छात्रा कुमारी दिव्या और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाड़रा की छात्रा कुमारी भारती को प्रदान की जाएगी। समिति की तरफ से श्रीमती इंदिरा यादव स्मृति दस दस हजार रुपए की दो छात्रवृत्ति आरपीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ की सतनाली गांव वासी छात्रा कुमारी दिव्या और सैनिक स्कूल गोठड़ा की छात्रा कुमारी जश्नदीप कौर को प्रदान की जाएगी।

महिला हॉकी 17 वर्ष से कम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक पाने वाली टीम की कंवाली गांव की चार खिलाड़ियों कुमारी दीपिका, कुमारी ज्योति, कुमारी रिंकी और कुमारी रिमी यादव तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी की हैंडबॉल टीम में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कुमारी रानी सोनी को इस अवसर पर रेजांगला शौर्य सम्मान से अलंकृत भी किया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें