रेवाड़ी शहर के राज इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। इस समारोह में कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के पहले दिन 14 नवंबर को कक्षा 4 से 6 तथा दूसरे दिन 15 नवंबर को कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खास बात यह रही कि इस बार भी प्रत्येक विद्यार्थी को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल बैंड की मधुर धुन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश (ओ.पी.) नरवाल, आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस (आईजीपी), साउथ रेंज, हरियाणा पुलिस सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।
मुख्य अतिथि ने दिया बेटी बचाओ, नशा मुक्ति और संस्कारों का संदेश
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश (ओ.पी.) नरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज बच्चों को सिर्फ पढ़ाना ही काफी नहीं है, उन्हें अच्छे संस्कार देना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि नशा न केवल जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए बच्चों को शुरू से ही नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना चाहिए।
मुख्य अतिथि ने अभिभावकों, विशेषकर माताओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखें। बच्चों के मोबाइल फोन की मॉनिटरिंग करें और देखें कि वे क्या देख रहे हैं, किससे बात कर रहे हैं और अपना समय कैसे बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की आधुनिकता में हमारा पुराना कल्चर और संस्कार कहीं न कहीं खोता जा रहा है। बच्चों को अपनी पुरानी परंपराओं, बड़ों के सम्मान और भारतीय संस्कृति से जोड़कर रखना बेहद जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर एक अच्छे नागरिक बन सकें।
पहला दिन : जीवन के अलग-अलग पड़ावों की दिखाई झलक
दूसरा दिन : संस्कृति, भक्ति और देशभक्ति की झलक
दूसरे दिन मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
बच्चों के सर्वांगीण विकास पर स्कूल का विशेष ध्यान
विद्यालय के निदेशक नवीन सैनी ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और जीवन में काम आने वाले कौशल भी सिखाना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में इस सत्र से शुरू किए गए विभिन्न क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं।
समारोह के अंत में विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सैनी, निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी, हेमंत सैनी, जयश्री सैनी, अन्नू सैनी और जय सुधा सैनी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाली एक्टिविटी टीम और सभी शिक्षकों की मेहनत की सराहना की।
दो दिवसीय समारोह में अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब प्रशंसा की। इस आयोजन ने दिखाया कि राज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के संस्कार, संस्कृति और सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें