रेवाड़ी में रंग बिरंगी झालरों से सजा विशाल मैदान, स्वादिष्ट व्यंजनों की महक और विभिन्न झूलों पर गूँजती बच्चों की किलकारियां। यह आलम था जैन पब्लिक स्कूल के महामेले का। भव्य मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम और ठीक सामने सजे पुरस्कार सभी के आकर्षण का केंद्र बने। मेले में उमडी शहर की भीड़ लक्की ड्रा तक जमी रही। नीतू गुप्ता ने जहाँ प्रथम पुरस्कार के रूप में टियागो कार जीती, वहीं नन्ही दिशा व समर्थ ने स्कूटी पाई।
इस चिर प्रतिक्षित महामेले का शुभारंभ आई सी ए आई के निवर्तमान अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह नंदा ने किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि वे अपनी मंजिल को पहचानकर दृढ़ निश्चय से लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाएं। उन्होंने शायराना अंदाज में भव्य आयोजन की सराहना की। मुख्य मंच पर गुजराती, राजस्थानी व हरियाणा के परंपरागत लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति हुई तो महाकाली नृत्य ने पूरी भीड़ को अपनी तरफ खींचा।
जेपीएस आर्केस्टा व पूर्व छात्रों की संगीत प्रस्तुति ने रंग जमा दिया। प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा ने सभी का शाब्दिक अभिनंदन किया तो प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन ने विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जैन समाज के प्रमुख संत आचार्य विद्यासागर जी पर केंद्रित नृत्य की प्रस्तुति सराहनीय रही। राजेश जैन ने मुनि श्री के जीवन पर प्रकाश डाला।अतिथियों के साथ प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य रविंद्र जैन, विजय जैन, प्रद्युम्न जैन व निुपुण जैन आदि ने मेले में लगी विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों के कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए बैस्ट स्टाल का पुरस्कार भी निकाला गया।
रात्रि नौ बजे निकाले गये लक्की ड्रा में पांडाल खचाखच भरा रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं हरियाणा वित्त विभाग के निदेशक राजेश गुप्ता ने मेले में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए लक्की ड्रा निकाला। विद्यालय मीडिया प्रभारी एवं रंगकर्मी गोपाल शर्मा के संचालन में चले लक्की ड्रा में छोटे बच्चों ने विजेताओं के कूपन निकाले।
प्रथम पुरस्कार में नीतू गुप्ता ने टियागो कार जीती तो दूसरे पुरस्कार में तीसरी कक्षा की दिशा व सातवीं कक्षा के समर्थ ने स्कूटी पाई। एलइडी का तीसरा पुरस्कार विमल शर्मा व ईशान ने जीता। 41 सांत्वना पुरस्कारों में ट्राली बैग दिए गये।
उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नेता अजय कांटीवाल, समाजसेवी राकेश गर्ग, जैन एजुकेशन बोर्ड प्रधान मोहित जैन, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें