रेवाड़ी। विचारों व अनुभवों के मंथन के बीच संगीत, नृत्य एवं अभिनय की प्रस्तुति ने रंग जमा दिया। मौका था जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित एड्यु कांफ्रेंस *अर्थमंथन* का। पीपीटी व प्रस्तुति के आधार पर डीपीएस की टीम बनी विजेता। 2027 मे 14 व15 अगस्त को एड्यु कांफ्रेंस कराने की घोषणा हुई। दो दिवसीय उत्सव का समापन म्यूजिकल नाइट से हुआ।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि कांफ्रेंस के दूसरे दिन प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तरुण मिश्रा, कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय के निदेशक संजय जैन, आईसीएआई के पूर्व प्रधान सीए अतुल गुप्ता, रेवाड़ी बार के प्रधान सौरभ राव आदि अतिथियों ने विद्यार्थियों से नंबरों की दौड में रहने की बजाय व्यवहारिक ज्ञान से हुनर पाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि शिक्षा को स्वयं की संतुष्टि तथा राष्ट्र एवं समाज की सेवा में लगाना चाहिए।
प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, रविंद्र जैन, प्रद्युम्न जैन, निपुण जैन, प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता व अंकुर प्रभारी लीना मखीजा ने अतिथियों को सम्मानित किया।
श्री संतोष जैन आडिटोरियम में हुए तकनीकी सत्रों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने डिजीटल इंडिया, आयुष्मान भारत, मुद्रा जीवन शक्ति आदि विषयों पर पीपीटी के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी।वाणिज्य विभाग की अगुवाई मे चले कार्यक्रम में जेपीएस के अतिरिक्त डीपीएस, आरपीएस, ब्लिश स्कूल, एमपीएस भिवाडी, जीएलएच, जैन गर्ल्स स्कूल, सूरज स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल आदि स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
अतिथियों एवं प्रबंधन समिति नेध विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान संगीत नाटिका *मंथन के बाद* की शानदार प्रस्तुति हुईध तो जेपीएस आर्केस्ट्रा में सभागार तालियों से गूँजता रहा। विद्यालय के प्रधान सीए मोहित जैन ने अगले वर्ष 14 व 15 अगस्त को कांफ्रेंस का दूसरा संस्करण कराने की घोषणा की। छात्र परिषद महासचिव रक्षित ने कार्यक्रम पर विचार प्रस्तुत किए तो वाणिज्य विभागाध्यक्ष श्रुति मेहता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन रंगारंग म्यूजिकल नाइट से हुआ।
![]() |
| संजोली और एंजल बनी विजेता, रक्षित व मान्या की प्रस्तुति सर्वश्रेष्ठ |
रेवाड़ी। एड्यु कांफ्रेंस के परिणामों की घोषणा प्रधानाचार्या ने की। डीपीएस की संजोली जैन व एंजल की टीम को पहला, जेपीएस के किंशुक व पंकज तथा ओपन प्रतिभागी लविष्का व कशिका को दूसरा, एपीएस भिवाड़ी के कृष्ण व ज्ञाना तथा आरपीएस की रीतिका व रिया को तीसरा स्थान मिला। जैन गर्ल की वैशाली व नसरीन, जीएलएच स्कूल के आयुष व वीरेन तथा सूरज स्कूल की वाणी व शाखा ने सांत्वना पुरस्कार पाया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें