Rewari News :: रोटरी क्लब ऑफ सिटी की ओर से रुद्रांक्ष बैंक्वेट हॉल में ‘मेनोपॉज : केवल हॉट फ्लशेज तक सीमित नहीं’ विषय पर जागरूकता एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया


रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी सिटी की ओर से शनिवार को रुद्रांक्ष बैंक्वेट हॉल में ‘मेनोपॉज : केवल हॉट फ्लशेज तक सीमित नहीं’ विषय पर जागरूकता एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञों ने रजोनिवृत्ति से जुड़े विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक पहलुओं की जानकारी दी और महिलाओं की जिज्ञासाओं व समस्याओं का समाधान किया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एजी रोटेरियन मीनाक्षी अरोड़ा रहीं। विशेषज्ञ वक्ताओं में सिविल अस्पताल रेवाड़ी की एसएमओ एवं आरओजीएस की अध्यक्ष डॉ. अर्चना यादव तथा यदुवंशी अस्पताल, रेवाड़ी की स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आईएमए रेवाड़ी की अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव शामिल रहे। 


दोनों विशेषज्ञों ने रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाले बदलावों, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की।


कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के साथ रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने भी भाग लिया। विनीता यादव ने स्वागत संबोधन किया, जबकि डॉ. सुमित्रा यादव ने सत्र का संचालन किया। इसके बाद विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक सत्र हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी चिंताएं और व्यक्तिगत समस्याएं साझा कीं।


परियोजना अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। 



रिम्पी गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के समापन पर हाई-टी का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की सराहना की।


Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें