Bhagalpur News;बिड़ला ओपन माइंड्स भागलपुर को मिला ‘एक्सीलेंस इन इम्प्रूवमेंट अवार्ड’, प्रिंसिपल राकेश कुमार सिंह कॉन्क्लेव “समन्वय” में हुए सम्मानित


ग्राम समाचार, भागलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिड़ला ओपन माइंड्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मुंबई के साई पैलेस होटल में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के प्रिंसिपल कॉन्क्लेव “समन्वय” का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में देशभर के लगभग 100 बिड़ला स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया। इस राष्ट्रीय मंच पर बिड़ला ओपन माइंड्स विद्यालय, भागलपुर ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह ने इस कॉन्क्लेव में भागलपुर स्कूल का प्रतिनिधित्व किया और शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अपने बहुमूल्य विचार एवं अनुभव साझा किए। विद्यालय में निरंतर सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि एवं संस्थागत विकास के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों के लिए भागलपुर बिड़ला स्कूल को विशेष रूप से सराहा गया। इसी क्रम में प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह ने भागलपुर बिड़ला स्कूल की ओर से मुख्य अतिथि श्री निर्वाण बिड़ला के हाथों प्रतिष्ठित एक्सीलेंस इन इम्प्रूवमेंट अवार्ड का सम्मान ग्रहण किया। दो दिवसीय “समन्वय” कॉन्क्लेव के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्यालय प्रमुखों ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। कॉन्क्लेव में नई शिक्षा पद्धतियों, तकनीक के प्रभावी उपयोग, विद्यार्थियों की बदलती आवश्यकताओं, नेतृत्व क्षमता, नवाचार तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस मंच ने भविष्य की शिक्षा को और अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक साझा रोडमैप तैयार किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह को प्राप्त इस राष्ट्रीय सम्मान से बिड़ला ओपन माइंड्स विद्यालय, भागलपुर के साथ-साथ पूरे जिले के लिए यह गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रबंधन और शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।




Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें