भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी का एक शिष्ठ मंडल जिला शहरी प्रधान सविता एडवोकेट के अध्यक्षता में डीडीए डॉक्टर राकेश कुमार को सौंपा ज्ञापन। समय सिंह प्रधान ने बताया की 2025 में जो फसल बीमा किसानों ने करवाया था उसका लगभग डेढ़ साल बाद भी किसानों के खाते में पैसा नहीं आया। कई बार मीटिंग कर ली ज्ञापन दे लिया लेकिन इस बीमा कंपनी के कानों पर जू भी नहीं रेंग रही है।
आज ज्ञापन में सख्त चेतावनी देते हुए यूनियन के सदस्यों ने बताया की 1 महीने के अंदर अंदर बीमा का पैसा नहीं आया तो कृषि अधिकारी के दफ्तर के अंदर विरोध प्रदर्शन करके बड़ा फैसला लेंगे। क्योंकि बार-बार ज्ञापन देखकर मीटिंग करके यूनियन के पदाधिकारी परेशान हो गए हैं। अधिकारियों पर से बीमा कंपनी के ऊपर से किसानों का भरोसा उठ गया है। इस मौके के ऊपर जिला महिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर,राजकुमार एससी सेल ,रोशन लाल दरोगा, मनीषा यादव ,सुरेंद्र साहब ,कृष्ण सैनी ,वेद सुल्तानिया व अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें